फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demolition on the contract, burning bricks

ठेके पर तोड़फोड़, शराब की पेटियां जलाईं

Wed, 05 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 05 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demolition on the contract, burning bricks
तोड़फोड़ करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
सैयदपुर सकरी गांव के पास शराब ठेका खुलने के विरोध में ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन कर ठेके में तोड़फोड़ कर दी। शराब की पेटियों को आग के हवाले कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंच गए। आक्रोशित महिलाओं को समझाते हुए मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मानीमऊ से देशी शराब की दुकान हटाकर सैयदपुर सकरी गांव में यासिनपुर मार्ग पर खोल दी। इससे आस-पास के गांव लक्ष्मणपुर, पंचमपुर, गदनपुर नराह और मुसाफिरपुर समेत सैयदपुर सकरी के ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध कर अधिकारियों से शराब की दुकान बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन


दो दिनों तक मामला अधिकारियों द्वारा संज्ञान में न लेने के बाद मंगलवार को इन गांव की महिलाओं और ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए ठेके पर धावा बोल दिया। ठेके पर शराब की बिक्री कर रहे सेल्समैन ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं महिलाओं ने शराब ठेके में तोड़फोड़ कर शराब की पेटियों में आग लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed