{"_id":"58c19d734f1c1b0f3bdc479d","slug":"dead-body-found-in-farmland","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला लापता युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला लापता युवक का शव
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लापता युवक का शव कैरदा रोड स्थित आरएस यादव इंटर कालेज के पीछे पंडित कैलाशचंद्र के बरसीम के खेत में मिला। कटरा निवासी जितेंद्र ने यूपी 100 को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त असालतनगर निवासी विमलेश कुमार सविता के पुत्र विशाल (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन
शव के पास ही पानी की बोतल और मोबाइल मिला है। शरीर काला पड़ा चुका था और मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आत्महत्या लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। विशाल के बड़े भाई धीरज कुमार सविता की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
दो दिन से लापता था विशाल
धीरज ने बुधवार शाम कोतवाली में विशाल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मंगलवार शाम वह विशुनगढ़ रोड पर बाजार जाने की बात कहकर निकला था। उसके मोबाइल पर घंटी जाती रही, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। धीरज ने अपहरण की आशंका भी व्यक्त की थी।
पुलिस ने विशाल के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया था। वहीं से मिली डिटेल और लोकेशन के आधार पर कोतवाली पुलिस उस एरिया में भटकती रही। जिस जगह शव बरामद हुआ, लेकिन पुलिस उस स्थान तक नहीं पहुंच सकी। कोतवाल राजबहादुर सिंह का कहना था कि काल डिटेल के आधार पर विशाल की रात करीब 10:45 बजे तक किसी युवती से बात भी हुई थी। पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि जिस युवती से उसकी बात होती थी उसकी कहीं दूसरी जगह सगाई हो गई थी। हो सकता है कि उसने इस बात से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली हो।