फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dampar kee takkar se yuvak kee maut The death of the young man from the collision of dumper

डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, बहन घायल

Wed, 16 Mar 2016 11:54 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 16 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
 dampar kee takkar se yuvak kee maut The death of the young man from the collision of dumper
ग्रामीणों को समझाते सीओ। - फोटो : amau ujala
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बुधवार को यह हादसा सकरावा रोड पर ऋषिभूमि चौराहे के पास हुआ। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी शिवराम दिवाकर की पुत्री रिचा बहादुरपुर मझिगवां स्थित चौ. सुरेंद्र सिंह महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार को प्रथम पाली में उसका पेपर था। सुबह करीब साढ़े छह बजे भाई सुरजीत (21) के साथ बाइक से परीक्षा देने कालेज जा रही थी। ऋषिभूमि चौराहे पर पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुरजीत सड़क पर जा गिरा। पीछे बैठी उसकी बहन दूसरी तरफ जा गिरी। यह देख डंपर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन


इससे डंपर युवक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण और मृतक के परिजन इकट्ठा हो गए और सकरावा रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी और थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उधर नादेमऊ पुलिस चौकी ने डंपर चालक को पकड़ लिया। मृतक के पिता शिवराम पुत्र दयाराम ने प्रतापगढ़ के भदाबरा पट्टी निवासी डंपर चालक देवेंद्र पुत्र मातादीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed