{"_id":"6af61e638df93b90fb03fb62","slug":"firozabad-news-suicide-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-190572-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटे नर्सिंगकर्मी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पत्नी को ससुराल छोड़कर लौटे नर्सिंगकर्मी ने दी जान
विज्ञापन
टूंडला। भाई दूज पर पत्नी को ससुराल छोड़कर घर लौटे एक युवक ने बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर खुदकुशी कर ली।
उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है।
नगर के बन्ना रोड स्थित गुलाब नगर निवासी नितिन उर्फ नीतीश कुमार (30) कानपुर में संविदा पर नर्सिंग स्टाफ थे। उनकी शादी इसी साल फरवरी 2026 में फिरोजाबाद के कौशल्या नगर निवासी युवती से हुई थी। परिजन के अनुसार शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था, जिसे लेकर पहले 2 बार समझौता भी हुआ था। भाई दूज पर नितिन कार से पत्नी को लेकर ससुराल गया था और रात वहीं रुका। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह फिरोजाबाद से पैदल ही घर लौटा और दोपहर ढाई बजे जगाने की बात कहकर कमरे में चला गया। तय समय पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाकर अंदर देखा, तो युवक मृत अवस्था में मिला।
रेलवे से सेवानिवृत्त पिता नौरंगीलाल ने ससुरालीजन पर बेटे की कार और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।