{"_id":"6af61ed96c6cc15a240c715e","slug":"storyteller-indradev-accused-of-settling-a-case-by-paying-15-lakh-rupees-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104994-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कथावाचक इंद्रदेव पर 15 लाख देकर मामला खत्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कथावाचक इंद्रदेव पर 15 लाख देकर मामला खत्म करने का आरोप
विज्ञापन
वृंदावन। कथावाचक इंद्र देव महाराज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महिला ने दावा किया है कि आरोपी कथावाचक की ओर से 15 लाख रुपये देकर मामला खत्म करने का प्रस्ताव दिया गया था। महिला ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने वायरल वीडियो में बताया कि वृंदावन पुलिस ने उन्हें फोन कर वृंदावन बुलाया है। पुलिस ने कहा है कि 15 दिनों में उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। वहां उनके घटना संबंधी बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला की मुलाकात कथावाचक से 2023 में मुंबई में हुई थी, जब वे कथा करने आए थे। पीड़िता ने कहा कि उनके और उनकी बेटियों के साथ गलत हुआ है। वह रुपये नहीं, सिर्फ न्याय चाहती हैं।
सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से कथावाचक के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी की मूल पत्रावली आने वाली है। मेल पर मिली रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित महिला से भी संपर्क किया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।