{"_id":"58b9b8ad4f1c1b214e831be0","slug":"court-registered-the-report-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश दर्ज ही दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश दर्ज ही दुष्कर्म की रिपोर्ट
अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला से पड़ोसी गांव के दो लोगों ने तमंचे के बल दुष्कर्म किया। तहरीर के बाद भी मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज न होने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। शुक्रवार को कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 अक्तूबर 2016 को वह अपने घर में बर्तन धो रही थी। उस समय पति घर पर नहीं थे। उसी समय पड़ोस के गांव सकरी खुर्द निवासी निर्मल कटियार और पंचमपुर निवासी हरिश्चंद्र उसके घर में घुस आए। उसक ी कनपटी पर तमंचा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
बताया कि दोनों ने उसे जबरन फर्श पर गिरा लिया बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आए उसके देवर ने विरोध किया तो दोनो उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमक ी देकर भाग गए।
विज्ञापन
बताया कि वह सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, लेकिन कोतवाली में आरोपियों के दबाव में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने एसपी को भी पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली।