{"_id":"592484bb4f1c1bce26535a93","slug":"chaukeedaar-ke-ghar-par-choron-ka-dhaava","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार के घर पर चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार के घर पर चोरों का धावा
कन्नौज
Updated Wed, 24 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर लोधपुर में चोरों ने चौकीदार के घर धावा बोल दिया। चोर घर से हजारों रुपये की नगदी व जेवर लेकर भाग गए। भागते समय चोरों ने फायरिंग भी की। पुलिस चौकी से चंद कदमाें की दूरी पर हुई वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। चौकीदार ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
ग्राम कुंवरपुर लोधपुर निवासी अवनीश कुमार पुत्र होरीलाल वर्मा कोतवाली में चौकीदार है। सोमवार की रात वह घर के बाहर सो रहा था। अन्य परिजन छत पर सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। इन्होंने घर में रखी नगदी व जेवर पार कर दिए।
चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। मंगलवार की सुबह परिजनों के सोकर उठने पर चोरी होने की जानकारी हुई। घर के बाहर टूटा बक्सा मिला। अवनीश ने बताया कि चोर मां रामवती के 20 हजार रुपये नगद, दो सोने की चेन, मंगलसूत्र, करधनी, पायल और भाई जितेंद्र की पत्नी सुखदेवी के50 हजार रुपये नगद, चेन, मंगलसूत्र, बिछिया, झुमकी, कुंडल, करधनी, हाफ पेटी, तोड़ियां, बाली के अलावा बिल जमा करने के लिए रखे 23 हजार रुपये भी ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को दी है। सूचना पर चौकी इंचार्ज विनोद यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकी में हमेशा ताला पड़ा रहता है। यहां तैनात फोर्स कब आता है, यह किसी को नहीं पता। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।