{"_id":"58cc2f9f4f1c1bba3032a175","slug":"caused-by-the-dead-body-in-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली में शव रखकर किया हंगामा
अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शव के पास रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर में गुरुवार की देर रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार की सुबह मायके वालों ने विवाहिता के शव को कोतवाली में रख जमकर हंगामा किया। बाद में पिता की तहरीर पर मृतका के पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ग्राम मनिकापुर निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी रूबी ने ससुराल वालों की यातनाओं से तंग होकर गुरुवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उठाकर सौ शैय्या अस्पताल ले गई थी। देर रात अस्पताल पहुंचे उसके मायके वालों ने पहले तो अस्पताल में ही हंगामा किया। शुक्रवार की सुबह वह उसके शव को उठाकर कोतवाली ले आए और यहां पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई का भरोसा देने के बाद रूबी के पिता तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम गोवा निवासी रामनाथ ने पति प्रदीप कुमार, ससुर रामऔतार, रन्नो देवी, दीपू व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि उसने पुत्री रूबी की शादी 17 फरवरी 2016 को प्रदीप के साथ की थी, जिसमें उसने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन उससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
वह लोग बाइक, सोने की जंजीर, भैंस तथा 50 हजार रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए। उन लोगों ने 16 मार्च शाम लगभग पांच बजे उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। किसी तरह गांव के एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी।
जब वह लोग पहुंचे तो देखा एक चारपाई पर उसकी पुत्री का शव पड़ा था। ससुराल वाले घटना के बाद से फरार हो गए थे। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।