{"_id":"57bb47e54f1c1bf654d4ff1e","slug":"bulandshahr-gangrape-crime-history-of-the-accused-in-kannauj-explored","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर गैंगरेप: कन्नौज में खंगाली आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलंदशहर गैंगरेप: कन्नौज में खंगाली आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा थाने में बुलंदशहर रेपकांड के आरोपियों की जानकारी जुटाते सीबीआई इंस्पेक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर गैंगरेप कांड में गिरफ्तार सलीम बावरिया, जुबैर उर्फ परवेज बावरिया और साजिद बावरिया के बयानों की तस्दीक के लिए सीबीआई ने तिर्वा में डेरा जमा लिया है। रविवार देर शाम यहां पहुंची दो सदस्यीय टीम ने आरोपियों की पत्नियों से पूछताछ के साथ ही उनकी क्राइम हिस्ट्री, कमाई का जरिया और नाते-रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। टीम के सदस्यों को कोतवाल आरपी पांडे ने रविवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ जिले में कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
तब देर रात सीबीआई टीम आरोपियों की शरण स्थली रामपुर बिनौरा गांव के जोगिन डेरा बस्ती में जा पहुंची। साथ में स्थानीय पुलिस भी थी। डेरे पर कुछ महिलाएं थीं, जो पुलिस को देखते ही भाग निकलीं। वहां से खाली हाथ लौटी टीम सोमवार सुबह दस बजे फिर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने वहां सलीम, जुबैर व साजिद की पत्नियों को पहले से ही बैठा रखा था। डेरे की पांच-छह अन्य महिलाएं भी थीं।
सीबीआई ने इनसे बंद कमरे में दो घंटे तक पूछताछ की, फिर जाने की इजाजत दे दी। बाद में टीम ने रामपुर बिनौरा के पूर्व प्रधान व तिर्वा तहसील के अधिवक्ता रामरतन पाल से मोबाइल पर बात की। टीम ने उनसे डेरे में रहने वाले लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर जांच-पड़ताल शुरू की गई है। तीनाें ने जो बयान दिए हैं, उन्हीं की तस्दीक की जा रही है। इनकी पत्नियों से कमाई का जरिया व परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की गई है।