{"_id":"579272334f1c1b7a41c4c853","slug":"breaking-and-stole-cash-and-jewelery-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चुराए
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर रोड स्थित फतुआंपुर गांव में एक मकान का ताला तोड़कर नगदी, सामान व जेवरात चोरी कर लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फतुआंपुर कोतवाली कन्नौज निवासी राजेश कटियार का मकान सड़क के पास है। वह मकान में ताला डालकर परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे। गुरुवार रात के समय मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरे खोलकर बक्सों व अलमारी को खोलकर नगदी व सामान चोरी कर लिया।
शुक्रवार सुबह होने पर जब आस-पास के लोग निकले तो गेट खुला पाया। इस पर उन्होेंने राजेश कटियार को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान पाया कि चोरों ने सामान चोरी करने के साथ ही तोड़फोड़ भी की थी। सूचना पुलिस को दी गई। सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला परिवार से जुड़ा हुआ है। मकान पर कब्जा करने के लिए परिवार से ही विवाद चल रहा है। केवल मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया है।