फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   body found hanging from noose Married

फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

Tue, 07 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 07 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
body  found hanging from noose Married
मृतका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किराए पर रह रही महिला का शव लोहे के जाल में फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कस्बे के ही एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नगर के भटपुरी रोड पर प्रवीन कुमार के मकान में किराए पर रह रही पूनम (35) पत्नी सरमन सिंह का शव आंगन में लगे लोहे के जाल में फंदे पर झूलता मिला। महिला के बच्चों ने इसकी सूचना ग्राम सहरोई में रह रहे अपने बाबा को दी। थोड़ी देर में परिजन भी मकान पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी व थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास घटनास्थल पर पहुंचे और साड़ी काटकर शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन


सीओ ने मृतका के बच्चों कुंदन (8) व आयुष (6) से पूछा तो उन्होंने बताया कि सुबह कस्बे के ही सोनू अंकल दूध लेकर आए थे। उनका मम्मी से विवाद हुआ था। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने सोनू को हिरासत में ले लिया। मृतका पिछले चार साल से बच्चों को पढ़ाने के लिए कस्बे में किराए पर रह रही है। प्रवीन के मकान में वह दो माह पहले ही आई थी। उसका पति सरमन आगरा में ट्रक चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर शाम को उसका पति भी थाने पहुंच गया। उसने भी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इस बारे में सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सोनू से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed