फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJYM president, including three arrested

भाजयुमो अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 23 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 23 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJYM president, including three arrested
पु‌लिस - फोटो : file photo
दो दिन पहले नगरपालिका तिराहा पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाजयुमो नगर अध्यक्ष समेत दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। शुक्रवार की देर शाम नगरपालिका तिराहा के पास दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसमें जमकर मारपीट हुई थी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तीन मुकदमे दर्ज कराए गए थे। वहीं एक अन्य मुकदमा दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न संगीन धाराओं में दर्ज कराया गया था। सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने विवाद के आरोपी भाजयुमो नगर अध्यक्ष जयगोयल समेत दूसरे पक्ष के नदीम और अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष अन्य आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गईं हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बवाल करने वालों या अफवाह फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed