{"_id":"571e64c04f1c1bae3da91a7a","slug":"bikers-on-the-strength-of-the-woman-s-jewelry-pistol-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने तमंचे के बल पर महिला के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने तमंचे के बल पर महिला के जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
कबीरपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर महिला के जेवरात और नगदी लूट ली। पीड़ित ने थाने में जाकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस अधिकारी लूट की घटना को नकार रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। अलीपुर निवासी अशोक उर्फ कल्लू पुत्र पातीराम यादव अपनी पत्नी सीमा और दो वर्षीय पुत्री राधिका के साथ अपने भांजे के घर रामनगर पहेड़पुर जा रहे थे।
जब वह कबीरपुर पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई सफेद रंग की अपाचे बाइक ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने अशोक के सीने पर तमंचा लगाकर उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया। इसमें चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, जंजीर, ब्रजवाला और दो हजार रुपये थे। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे और वारदात की जानकारी दी। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम का कहना है कि महिला का पर्स रास्ते में कहीं गिर गया है।
लूट नहीं हुई है। यह सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी है। इधर एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना की जानकारी पर स्वाट टीम को मौके पर भेजा था। टीम ने पीड़ित दंपति से बातचीत की। दोनों के बयानों से लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी जांच की जा रही है। यदि मामला सही पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।