फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bikers gang looted

बाइकर्स गैंग ने भाई-बहन को लूटा

Sat, 23 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 23 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bikers gang looted
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
माधौनगर मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया और धमकी देते हुए भाग निकले। ग्राम नगला कंचन निवासी राजीव पुत्र रामसिंह अपनी बहन प्रिया के साथ शुक्रवार को माधौनगर मेला देखने गया था। दोपहर दो बजे वह गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


मोहकमपुर पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने तमंचा लगाकर प्रिया के कानों से झुमकी उतरवाकर उसके हाथों से पर्स लूट लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


घटना के बाद वहां आस-पड़ोस ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित पुलिस को सूचना दिए बिना ही गांव लौट गए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया इस तरह की किसी घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed