{"_id":"580f9b584f1c1bcf75bc36d1","slug":"bike-thief-arrested-three-members-of-the-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई बाइकें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ स्वाट, सर्विलांस और ठठिया थाना पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की 17 बाइकें बरामद की गई हैं। एसपी व तिर्वा क्षेत्राधिकारी ने ठठिया थाने में घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव व क्षेत्राधिकारी तिर्वा अंबरीष सिंह भदौरिया के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ व सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित और ठठिया थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा की संयुक्त टीम ने 24 अक्तूबर को लखनऊ आगरा हाईवे पुल के नीचे खंडहर पुरानी कोठी ठठिया से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 17 बाइकें चोरी की बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोहा निवासी इंद्रेश कुमार उर्फ कल्लू राजपूत पुत्र लक्ष्मन राजपूत, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेलियनपुरवा निवासी सुखदेव उर्फ देवा राजपूत पुत्र सियाराम राजपूत, अशोक पुत्र छक्कीलाल राजपूत बताया। एसपी ने बताया कि उक्त चोरों द्वारा बैंक शाखाओं, शराब ठेकों, तहसीलों व अन्य स्थानों पर खड़ी बाइकों को चुपचाप चोरी कर लिया जाता था। बाद में फर्जी कागजात तैयार कर या नंबर प्लेट बदलकर इन्हें सस्ते दामों में बेचने व कटवाने का काम किया जाता। एसपी ने सराहनीय काम पर स्वाट, सर्विलांस व ठठिया पुलिस को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
9 बाइकों के दर्ज हैं मुकदमे
एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि सदर कोतवाली के मोहल्ला लुधपुरी निवासी शिवरतन पुत्र मुंशीलाल, तिर्वा थाना क्षेत्र के उमरायपुरवा गागेमऊ निवासी समर बहादुर पुत्र श्रीराम, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी देवेंद्र सिंह भदौरिया पुत्र अहबरन सिंह। इसी तरह थाना ठठिया के बहादुरपुर गांव निवासी जयवीर सिंह, तिर्वा कोतवाली के शुक्ला कालोनी गांधी नगर निवासी राकेश सिंह पुत्र सोबरन सिंह, ठठिया थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी रामबक्श पुत्र रामऔतार, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पवौरा गांव निवासी दीनू पुत्र जवाहरलाल, तिर्वा थाना क्षेत्र के कटरा वहसार निवासी अनिल कुमार पुत्र सुदामा के अलावा ठठिया थाना क्षेत्र के रिक्खापुरवा गांव निवासी ब्रजेश कुमार तिवारी पुत्र श्रीकृष्ण तिवारी की बाइकें चोरों से बरामद हुई हैं। इनके मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।