{"_id":"58c2f6274f1c1be027dc4240","slug":"bike-rider-killed-youths-collide-with-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार एक युवक की बोलेरो की टक्कर लग जाने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी ससुराल आया ता। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके से भाग रही गाड़ी को ग्रामीणों ने चालक सहित पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पड़ोसी जनपद के थाना मोहम्मदाबाद के ग्राम निदौरा निवासी जय सिंह यादव के 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार की क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी जयवीर सिंह के यहां ससुराल है। वह अपनी ससुराल आया था। शुक्रवार की दोपहर वह बाल कटवाने की बात कहकर रिश्तेदार पप्पू के साथ बाइक से सरायदौलत जा रहा था। गांव से जैसे ही दोनों जीटी रोड से रामाश्रम जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण अजीत कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि साथी पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके गाड़ी के साथ पकड़ लिया। मौके पर लगी भीड़ के चलते सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अमरपाल सिंह और, एसएसआई नवीन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए पप्पू पुत्र जितेंद्र कुमार को सीएचसी भर्ती कराया गया। गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन