{"_id":"57eabf054f1c1b3d625741db","slug":"bicycle-riders-aged-tractor-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के ग्राम राजपुर खरगपुर के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। ग्राम पंचायत गोपालपुर के मजरा वनपुर्वा निवासी बृजनाथ (55) पुत्र मोहनलाल ग्राम राजपुर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने जा रहा था। जब वह खरगपुर राजपुर मार्ग पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।
ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने साइकिल में फंसे मृतक को किसी तरह बाहर निकाला। मृतक की जेब में बैंक की पासबुक थी। इसमें लिखे पते से उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही खड़िनी चौकी प्रभारी नेम सिंह, नादेमऊ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह तथा सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। लेकिन मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर राजपुर स्थित ईंट भट्ठे से लकड़ी लादकर ले जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।