{"_id":"56f9767a4f1c1b2d74f00587","slug":"assaulting-teens-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर से मारपीट कर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर से मारपीट कर लूटा
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल मानिकचंद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदपुर में मकान के पिलर बनाने को लेकर संघर्ष के दूसरे दिन सोमवार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के किशोर की घेरकर पिटाई कर दी। किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने हमलावरों पर लूट का भी आरोप लगाया है।नंदपुर में बलवीर मकान का पिलर बनवा रहा है।
सड़क पर आवागमन बाधित होने को लेकर गांव के ही छविनाथ के परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले थे। इसमें आठ लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी की थी।
सोमवार की देर शाम छविनाथ का भतीजा मानिकचंद (15) पुत्र गजेंद्र सिंह खेतों में जा रहा था। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जानकारी होने पर परिजन भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। तब तक हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल मानिकचंद्र ने बताया कि प्रेमचंद्र, मोनू, अवनीश, सुरजीत, सुमित, सुधरे और उसके कई साथियों ने उसकी पिटाई कर मोबाइल और पर्स लूट लिया। पर्स में लगभग आठ सौ रुपये थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।