फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agra-Lucknow within 24 hours of Mainpuri accident Many more accidents on expressway, 17 injured

मैनपुरी हादसे के 24 घंटे के अंदर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कई और दुर्घटनाएं, 17 लोग घायल

Fri, 15 Jun 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तालग्राम।
अमर उजाला ब्यूरो तालग्राम। Updated Fri, 15 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow within 24 hours of Mainpuri accident Many more accidents on expressway, 17 injured
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार इनोवा के चालक को झपकी आ जाने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। नौ लोग एक ही परिवार के गाड़ी में सवार थे। कार सवार दिल्ली से लखनऊ ईद मनाने जा रहे थे।
घायलों को तालग्राम सीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी इलाज के बाद दूसरी कार से लखनऊ रवाना हो गए।
 दिल्ली के रोहणी उद्योग नगर निवासी इरशाद (34) पुत्र मुमताज दिल्ली में गैस चूल्हा बनाने का काम करते हैं। बुधवार देर रात दिल्ली से किराए की टैक्सी करके चालक योगेंद्र कुमार के साथ भाई इसरार (48), इरफान (36) सगीर (31)  भाभी तरंजुम (26) पत्नी सगीर, शमाना (25) पत्नी अहमद, मां कुरैशा बेगम (70) पत्नी मुमताज, उमेरा (7) पुत्री मोहम्मद  अहमद, नोमान (4) पुत्र अहमद के साथ चारबाग लखनऊ ईद मनाने जा रहा था।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे रनवा मुसाफिरपुर के समीप चालक को झपकी आ गई कार डिवाइडर से टकराई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। इसमें इरसाद, कुरैशा बेगम और उमेरा को ज्यादा चोटें आईं। यूपी 100 के सिपाही अतुल कुमार, सुभाषचंद्र, राकेश शर्मा,  एनसीसी के राजेंद्र सिंह ने सभी को कार से बाहर निकाला और सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। बाद में दूसरी कार से सभी लोग लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर फटने से कार पलटी, पांच चुटहिल
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। इससे यह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने प्राथमिक उपचार कर दूसरी कार से हरियाणा भेजा। कार सवार हरियाणा से लखनऊ जा रहे थे।
 हरियाणा रोहतक थाना शिवाजी कालोनी मैना निवासी दीपक पुत्र सत्यनारायण अपने मोहल्ले के साथी सागर पुत्र आनंद कुमार, अशोक कुमार पुत्र रामलाल, सुमित पुत्र राजेश व सोनीपत थाना सदर कालोनी निवासी मोहित पुत्र रावेंद्र के साथ गुरुवार सुबह लखनऊ जा रहे थे।
बिचपुरवा गांव के समीप कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पांच लोग चुटहिल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपी 100 पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी कार से हरियाणा भेजा।

टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, दंपति घायल
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराकर पलट गई। एनसीसी पेट्रोलिंग कर्मचारी राजेंद्र ने बताया कि पति-पत्नी घायल हुए थे। दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। दूसरी कार मंगाकर चले गए।
 थानाक्षेत्र के बिचपुरवा के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर 178 पर सुबह लाल रंग की कार लखनऊ की तरफ जा रही थी। तभी अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

मौके पर एनसीसी पेट्रोलिंग के कर्मचारियों ने कार को सीधाकर घायल दंपति को निकाला। कर्मचारियों ने नाम पता पूछने पर नहीं बताया। कुछ देर बाद दूसरी कार से चले गए।
..............................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed