फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man dead by sock

करंट से युवक की मौत

Mon, 22 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 22 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man dead by  sock
बेसुध पड़ी पत्नी और गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम बहवलपुर में बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्राम बहवलपुर में रविवार शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति चालू हुई, लेकिन छविनाथ बाथम के घर में नहीं पहुंची। इस पर उसका 20 वर्षीय पुत्र सौरभ साढ़े चार बजे केबल ठीक करने अपने घर की छत पर गया। उस केबल में कई जगह कट लगे थे। इससे उसे जोरदार झटका लगा और हाथ जलने के साथ ही वह मकान के पिछवाड़े नीचे जा गिरा।
विज्ञापन


आधे घंटे तक घटना के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। जब एक बच्चा छत पर गया तो उसने सौरभ को नीचे पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे और डंडे से तार अलग करके सौरभ को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की शादी दो साल पहले नन्हीं देवी से हुई थी। आठ माह की गर्भवती उसकी पत्नी गश खाकर गिर पड़ी और काफी देर तक बेसुध पड़ी रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed