फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सगाई की तारीख की जिद पूरी न होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सगाई की तारीख की जिद पूरी न होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सगाई की तारीख की जिद पूरी न होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
तालग्राम(कन्नौज)। सगाई की तारीख जल्द तय न होने से परेशान युवक ने शुक्रवार सुबह मफलर का फंदा बनाकर पेड़ से झूलकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने चाचा को फोन कर खेत पर बुलाया था। चाचा के पहुंचने से पहले ही वह फांसी पर झूल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



गांव चांदापुर निवासी विनोद कुमार (22) पुत्र राजेंद्र सिंह बंजारा जसरा इलाहाबाद में रहकर होल सेल में साड़ी बेचने का काम करता था। पिता ने बताया कि इटावा के नरैनी गांव से शादी तय हो गई थी। धंधे के लिए जाते समय लगभग दो माह पहले एक्सीडेंट हो गया था। इलाज के बाद से विनोद घर पर रह रहा था। गुरुवार शाम मां से सगाई की तारीख जल्द तय करने की जिद करता रहा। परिजनों ने समझाया कि लड़की वाले अप्रैल में शादी करना चाह रहे हैं। इसके बाद बिना खाना खाए नाराज होकर सोने चला गया। वह शुक्रवार सुबह 8 बजे घर से निकल गया। चाचा हाकिम सिंह को फोन कर गांव से आधा किलोमीटर दूरी पर रामबरन के खेत में आने को कहा। वह पहुंचे तो फांसी के फंदे पर विनोद को झूलते देखा। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। मां भूरी देवी, बहन बबली, सुमन का रो-रोककर बुरा हाल था। पिता राजेंद्र ने बताया कि विनोद चार पुत्रों में दूसरे नंबर का था। बेटे संजय व सुनील बाहर रहकर धंधा करते हैं। छोटा मुनीम घर पर रहता है। चार पुत्रियों में पूजा व आरती की शादी कर दी है। पिता की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी अमोलर महेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चाचा जल्द पहुंच जाते तो बच सकती थी जान
तालग्राम। विनोद ने आत्महत्या करने से पहले चाचा हाकिम को फोन किया था। काफी देर तक वह इंतजार करता रहा। उनके न पहुंचने पर गुस्से में आकर पहले मोबाइल फोड़ डाला, फिर फांसी लगा ली। चाचा का कहना है कि अगर जल्दी पहुंच जाते तो समझाने पर वह मान जाता और जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





सगाई में देरी पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
चाचा को फोन कर खेत पर बुलाया,चाचा के पहुंचने से पहले मफलर से फांसी का फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed