फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   रहस्यमय ढंग से गायब सगी बहनें मैनपुरी में मिली

रहस्यमय ढंग से गायब सगी बहनें मैनपुरी में मिली

Mon, 25 Mar 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से गायब सगी बहनें मैनपुरी में मिली
सौरिख (कन्नौज)। कस्बा सौरिख से रहस्यमय ढंग से लापता र्हुइं सगी बहनों को पुलिस ने जनपद मैनपुरी में तलाश कर लिया। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



बाजार करने गईं दो सगी बहनों के देर शाम तक घर न पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद भी इनका पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस के सहारे नाबालिग बहनों को जनपद मैनपुरी के बस स्टैंड के पास से तलाश कर लिया। पुलिस ने 5 वर्षीय बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बड़ी बहन को डॉक्टरी परीक्षण तथा बयान के लिए आशा ज्योति केंद्र कन्नौज भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। लड़की के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed