{"_id":"5c48ae7ebdec22738004e729","slug":"81548267134-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर दुकान से हजारों की नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर दुकान से हजारों की नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर के बस स्टाप के सामने दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने हजारों की नगदी पार कर दी। सुबह दुकान में सेंध और बिखरा सामान देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शहर के देविन टोला मोहल्ला निवासी आदर्श प्रकाश मिश्रा समाचार पत्र विक्रेता हैं। इनके पास कई अखबारों की एजेंसी है। इनकी दुकान बस स्टाप के सामने है। मंगलवार रात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। यह गोलक में रखे 80 हजार रुपये ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित ने दीवार में सेंध देखी तो होश उड़ गए। बस स्टाप पर स्थित दुकान में चोरी से सनसनी फैल गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और फिर सरायमीरा चौकी प्रभारी विनीत उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आदर्श प्रकाश मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सेंध लगाकर दुकान से हजारों की नगदी चोरी
शहर के बस स्टाप पर स्थित दुकान में चोरी की वारदात से फैली सनसनी