फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दरोगा-सिपाही पर युवक ने बोला हमला, दोनों घायल

दरोगा-सिपाही पर युवक ने बोला हमला, दोनों घायल

Tue, 18 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
दरोगा-सिपाही पर युवक ने बोला हमला, दोनों घायल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। क्षेत्र के गुगरापुर गांव में पति-पत्नी के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पर एक युवक ने हमला बोल दिया। पथराव कर जमकर गाली गलौज की। मारपीट और पथराव में दरोगा और सिपाही घायल हो गए। दरोगा ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुगरापुर निवासी अखिलेश प्रताप का पत्नी रेनू से रविवार रात झगड़ा हो गया। अखिलेश ने रेनू की जमकर पिटाई कर दी। महिला की चीख पुकार सुनकर किसी ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को दे दी। जानकारी होते ही पीआरवी 1650 मौके पर पहुंच गई। पीआरवी में तैनात दरोगा द्वारिका प्रसाद और सिपाही भूपेंद्र ने अखिलेश प्रताप को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से ही भिड़ गया और गाली गलौज करने लगा। दरोगा द्वारिका प्रसाद ने बताया कि अखिलेश नशे में धुत था। उन लोगों ने जब गाली गलौज करने से रोका तो अखिलेश ने पथराव कर दिया। इसमें वह और सिपाही भूपेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन


देर रात गांव में हुई इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी अखिलेश मौके से भाग निकला। किसी प्रकार दोनों पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे और उपचार कराया। दरोगा द्वारिका प्रसाद ने अखिलेश प्रताप पुत्र शिव नारायण के खिलाफ मारपीट, पथराव करना, सरकारी कार्य में बाधा डालने और शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में गुरसहायगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने अखिलेश की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला बोलने वाले को तलाश की जा रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरोगा-सिपाही पर हमला, घायल
क्रासर
पति-पत्नी में मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
पुलिस ने समझाया तो की अभद्रता और मारपीट
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में दबिश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed