फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दो मकानों से हजारों की चोरी

दो मकानों से हजारों की चोरी

Thu, 07 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
दो मकानों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। ताला तोड़ कर दो घरों से चोरों ने हजारों की नकदी पार कर दी। पीड़ित दोनों व्यक्ति किराए के मकान में रहते थे। गर्मियों में वह परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक की सूचना पर छानबीन शुरू की है।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डिगसरा निवास महेंद्र प्रताप और सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी नंदराम पुत्र मोतीलाल शहर के मकरंदनगर स्थित जयचंद्र चतुर्वेदी के मकान में किराए पर रहते है। बीते करीब पांच दिनों से दोनों लोग परिवार के साथ अपने-अपने गांव गए थे। तभी बुधवार रात चोर महेंद्र प्रताप और नंदराम के मकान में लगे तालों को तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


महेंद्र प्रताप के मकान से दस हजार की नगदी, नंदराम के मकान ने 60 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सुबह टूटे ताले देखकर मकान मालिक जयचंद्र चतुर्वेदी ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर टीम ने जांच पड़ताल की। सदर कोतवाल ए.के सिंह ने बताया कि जांच शुरू की गई है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- किराए के मकान में ताला लगाकर घर गए थे पीड़ित
- मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed