{"_id":"59062db74f1c1bcb3a441901","slug":"80-thousand-crosses-from-teacher-s-account-by-changing-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षिका के खाते से 80 हजार पार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षिका के खाते से 80 हजार पार
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 01 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास-विकास कालोनी में रहने वाली शिक्षिका का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 80 हजार रुपये पार कर दिए। शिक्षिका ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने सीओ व कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शहर की आवास विकास कालोनी निवासी शिक्षिका मीनू दुबे पत्नी कौशलेंद्र दुबे ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने पुत्र यश के साथ पश्चिमी बाईपास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। वहां खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह घर चली आईं। अगले दिन उनके एटीएम कार्ड से चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद जालसाज ने उनके कार्ड के माध्यम से ही 39 हजार रुपये और एक हजार रुपये किसी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें जानकारी हुई। कुल मिलाकर खाते से 80 हजार रुपये निकाले गए थे।
विज्ञापन
शिक्षिका मीनू दुबे ने एसपी हरिश्चंद्र से मामले की शिकायत की, तो एसपी ने मामले के खुलासे के लिए सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी और कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए। एसपी का आदेश मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सिटी इंचार्ज सुबोध कुमार ने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया। जांच में पता चला कि हाथरस जिले के किसी अवधेश कुमार वार्षणेय के खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने अवधेश से फोन पर बात भी की, लेकिन उसने अनभिज्ञता जाहिर की। एसएसआई बसंतराम कुशवाहा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम को हाथरस भेजा जाएगा।
विज्ञापन