फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   8 lakhs stolen from farmer's house

किसान के घर आठ लाख की चोरी

Sun, 21 Jan 2018 11:56 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sun, 21 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
8 lakhs stolen from farmer's house
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : amarujala
जसोदा। शनिवार रात से घर में घुसकर चोरों ने लाखों की ज्वैलरी व नगदी पार कर दी। इसके बाद पड़ोसियों के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन घर वालों के जागे रहने पर चोर भाग निकले। सुबह पुलिस ने जांच पड़ताल कर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरापुर निवासी किसान राज बहादुर यादव मकान में निर्माण कार्य करा रहे है। शनिवार रात घर के सभी सदस्य दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी चोर घर में घुस आए। अलमारी में रखी करीब सात लाख की ज्वैलरी और एक लाख 20 हजार की नकदी चोरी कर पीछे के दरवाजे से भाग निकले। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी छोटे यादव और बीरपाल के घर में भी चोरी का प्रयास किया। यहां सो रहे परिवार के सदस्यों के जाग जाने पर चुपचाप भाग निकले
विज्ञापन


। सुबह चोरी होने की जानकारी पर राज बहादुर यादव ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल एके सिंह ने घटना की जांच पड़ताल के बाद पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू की है। पुलिस के मुताबिक उनके घर में मजदूरी करने वाले कुछ लोगों द्वारा वारदात को अंजाम देने के संकेत मिल रहे है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
इनसेट:-
चादर से मिला चोरी का सुराग
कन्नौज। वारददात को अंजाम देने के बाद चोर जल्दबाजी में अपनी चादर छोड़ गया। मकान में मजूदरी करने वाले एक मजूदर ने चादर को अन्य मजदूर की होने की बात कही। इसके अलावा वह दूसरे दिन मजदूरी पर भी नहीं आया। यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर मजदूर और उसके चार साथियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed