{"_id":"5bbcf151867a55281719f645","slug":"71539109201-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध में नशीली दवा पिला मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध में नशीली दवा पिला मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। मौसी के यहां कुछ दिनों के लिए गई किशोरी को दूध में नशीली दवाई मिलाकर मौसेरे भाई ने बलात्कार किया। जितने दिनों तक पीड़िता मौसी के यहां रही, इसी तरीके से कई बार उसकी इज्जत तार तार की गई। पीड़िता ने जब आरोपी की पत्नी से शिकायत की तो उसने विश्वास नहीं किया। किशोरी जल्द ही वहां से अपने घर पहुंची और मां को जानकारी दी तो उन्होंने भी पीड़िता को चुप रहने की सलाह दी। इस सबके बीच मंगलवार को पीड़िता सदर कोतवाली पहुंची और उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। भाई गुजरात के राजकोट में नौकरी करता है। वह घर में मां के साथ रहती है। पिछले माह वह छिबरामऊ के एक गांव में अपनी मौसी के घर आई। यहां मौसी के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने आरोपी की पत्नी को घटना की जानकारी दी तो, उन्होंने मामले की दबाने का प्रयास किया। तीन सितंबर को वह अपने घर पहुंची और परिजनों की घटना की जानकारी दी, लेकिन बदनामी के डर से उसकी मां ने भी कोई कार्रवाई न करने की बात कही। घटना से आहत पीड़िता मंगलवार को कन्नौज कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया कि कई बार उसने दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया है।
घटनास्थल छिबरामऊ होने के कारण वहां की पुलिस ने उसे छिबरामऊ कोतवाली की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दूध में नशीली दवा पिला मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म
क्रासर
परिजनों ने बदनामी के डर से चुप रहने को कहा पर पीड़िता पहुंची थाने