फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पति की मौत के वियोग में

पति की मौत के वियोग में

Tue, 19 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पति की मौत के वियोग में

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा।
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के हरौलपुर्वा गांव में 36 घंटे पहले पति द्वारा खुदकुशी करने से परेशान नवविवाहिता ने भी सोमवार की सुबह घर की छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।

कानपुर शहर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के पनकी के मोहल्ला रतनपुर कालोनी निवासी ज्ञानसिंह यादव ने अपनी पुत्री सीमा यादव (19) का विवाह जून 2017 में इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के हरौलपुर्वा गांव निवासी दीपक यादव (22) के साथ किया था। विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर नहीं बन पा रहे थे। आपसी कलह के चलते 16 सितंबर की रात करीब आठ बजे दीपक यादव ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रविवार की दोपहर गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को घर में रिश्तेदारों की भीड़ मौजूद थी। सुबह करीब सात बजे सीमा यादव ने भी घर की छत से कूदकर जान देने का प्रयास किया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सीमा की हालत में सुधार है। मामले में इंदरगढ़ थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों व विवाहिता के मायके वालों ने भी उन्हें सूचना नहीं दी है। सूचना या तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की मौत से परेशान नवविवाहिता छत से कूदी
- 36 घंटे पहले पति ने फांसी लगाकर दी थी जान
- गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed