{"_id":"5c27bd61bdec2256c822b5bd","slug":"61546108257-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में फायरिंग, शांतिभंग में छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में फायरिंग, शांतिभंग में छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में फायरिंग, शांतिभंग में छह गिरफ्तार
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बैजू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली के उपनिरीक्षक संतोष कुमार दुबे ने रामपुर बैजू निवासी रवि पुत्र भूप नारायण, टिल्लू पुत्र मानसिंह व अंकेश पुत्र शेर सिंह तथा दूसरे पक्ष के बहादुरपुर गांव निवासी पिंटू पुत्र जयदेव, संजू पुत्र रामचंद्र व अनिल कुमार के खिलाफ आपस में मारपीट करने पर शांति भंग की आशंका के तहत कार्यवाही की है। मालूम हो कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के साथ फायरिंग हुई थी। इस मामले में एक पक्ष से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन यादव ने तथा दूसरे पक्ष से भूप नारायण ने एक दूसरे के खिलाफ गाली गलौज कर जान से मार देने की धमकी देने की तहरीर दी है।