फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   आपस में टकराकर दो डीसीएम पलटी, दो घायल

आपस में टकराकर दो डीसीएम पलटी, दो घायल

Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
आपस में टकराकर दो डीसीएम पलटी, दो घायल
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सलेमपुर नहर के पास सुबह करीब साढ़े 4 बजे डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी बीच पीछे से आ रही दूसरी डीसीएम उससे टकरा गई। इससे दोनों पलट गईं। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



इटारसी निवासी चालक गंभीर पुत्र विद्याराम इटावा से वारदाना लादकर डीसीएम से लखनऊ की ओर जा रहे थे। सलेमपुर नहर के पास कार को ओवरटेक करते समय वारदाना लदी डीसीएम डिवाइडर पर चढ़कर हाईवे पर पलट गई। चालक को मामूली चोटें आईं। इसी बीच पीछे से आ रही एक अन्य डीसीएम उससे टकराकर पलट गई। इस डीसीएम में प्लास्टिक लदा था। यह नोएडा से लखीमपुर जा रही थी। डीसीएम चालक कल्लू पुत्र बाबा और उसका साथी सरताज पुत्र अब्दुला निवासी रोशननगर कल्यानपुर कानपुर घायल हो गए। मौके पर पहुंची एनसीसी कंपनी की गश्ती गाड़ी के कर्मचारियों ने डीसीएम से तीनों लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। गंभीर रूप से घायल सरताज को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। बाद में एनसीसी के कर्मचारियों ने क्रेन मंगा कर दोनों डीसीएम को एक्सप्रेस-वे से किनारे करवाया।
विज्ञापन




आपस में टकराकर दो डीसीएम पलटीं, दो घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed