{"_id":"5c3a2f23bdec2273ad00a96c","slug":"51547317027-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से बांधकर पल्लेदार की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे से बांधकर पल्लेदार की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। देर रात मंडी समिति में कुछ लोगों ने मामूली बात पर एक पल्लेेदार को लात-घूंसों से पीट दिया। बाद में खंभे से बांधकर पिटाई की। यह मरणासन्न हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर भाग आए।
कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर गांव निवासी मथुरा प्रसाद का बेटा सनी शहर की मंडी समिति में पल्लेदारी करता है। सनी ने बताया कि देर रात मंडी में एक मारुति वैन खड़ी थी। तभी वहां आए ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी किनारे करने के लिए कहा। उसने जैसे ही मारुति वैन किनारे करने का प्रयास किया तो वह सामने एक दुकान के टट्टर में जा लगी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने पीट दिया। खंभे से बांध कर लगभग एक घंटे तक पीटा। इससे वह बेहोश हो गया। तब उसे मरणासन्न हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग गए। परिजन अस्पताल ले गए। सनी ने बताया कि दबंगों की वजह से वह भयभीत है। पुलिस में कोई कार्रवाई की तो वे लोग फिर पीटेंगे। इससे शिकायत नहीं की है।
उधर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खंभे से बांधकर पल्लेदार की पिटाई
भयभीत पल्लेदार ने नहीं दी कोतवाली में तहरीर