फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सेवानिवृत बीएसए की पत्नी को ट्रैक्टर ने रौंदा

सेवानिवृत बीएसए की पत्नी को ट्रैक्टर ने रौंदा

Sat, 20 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत बीएसए की पत्नी को ट्रैक्टर ने रौंदा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज/गुगरापुर। बाइक सवार वृद्धा को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे मौके पर वृद्धा ने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी सेवानिवृत्त बीएसए रामऔतार शुक्ला की पत्नी सुशीला शुक्ला (65) शुक्रवार सुबह परिवार के अमरमणि त्रिपाठी के साथ बाइक से छिबरामऊ जा रही थी। संयोगिता मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर बाइक से गिरी सुशीला को कुचलता हुआ निकल गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई और अमरमणि घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 के आरक्षी विशुन दयाल दीक्षित, आरक्षी अतुल कुमार, अशोक कुमार ने चालक को हिरासत लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेवानिवृत्त बीएसए की पत्नी को ट्रैक्टर ने रौंदा
बाइक से छिबरामऊ जाते समय संयोगिता मार्ग पर हुआ हादसा
फोटो 13- घटनास्थल पर रोते बिलखते मृतका सुशीला के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed