फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बाथरुम में मिला मासूम का शव, हत्या की आशंका

बाथरुम में मिला मासूम का शव, हत्या की आशंका

Tue, 05 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाथरुम में मिला मासूम का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। रात को छत पर मां के साथ सोए एक माह के मासूम का शव मंगलवार की सुबह नीचे बाथरूम में रखे पानी से भरे टब में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र की चौकी जलालपुर पनवारा के गांव मंगलीपुर निवासी कुलदीप सिंह की पत्नी प्रीती देवी ने एक माह पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। सोमवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण प्रीती देवी बच्चे के साथ छत के एक कमरे में चारपाई डालकर सो गई, जबकि उसका पति कुलदीप तीन साल की बेटी अवनी के साथ नीचे के एक कमरे में सो गया।
विज्ञापन

प्रीती ने सुबह उठकर देखा कि उसका बच्चा चारपाई से लापता था। इसकी जानकारी उसने पति को दी। घर में तलाश करने पर कुलदीप ने देखा कि बेटे का शव बाथरूम में रखे पानी से भरे टब में डूबा हुआ है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और कुलदीप ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जलालपुर चौकी प्रभारी ने निरीक्षण किया। कुलदीप ने बताया कि उसकी गांव में किसी से रंजिश नहीं है, जबकि पत्नी से भी किसी प्रकार की कोई अनबन नहीं रहती है। यहां तक कि उसकी छत पर भी कोई आसानी से नहीं आ सकता है।
वहीं, पत्नी प्रीती देवी ने बताया कि रात को करीब दो बजे के बाद वह सो गई और सुबह आंख खुलने पर देखा कि उसका बच्चा चारपाई से गायब था। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। एक माह के बच्चे की हत्या किसने की है, मामले को गंभीरता से लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


इनसेट:-
प्रीती की लापरवाही से मौत के मिल रहे संकेत
एक माह के मासूम की हत्या किसी के भी गले नहीं उतर रही है। प्रीती देवी चुप्पी साधे हुए है। जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सोते समय प्रीती के करवट लेने से बच्चे का नाक या मुंह दब गया होगा और सांस न मिलने से उसने दम तोड़ दिया। पति और परिजनों की डांट के डर से कहीं उसने अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए शव को पानी के टब में तो नहीं डाल दिया। फिलहाल कुलदीप ने मामले की जांच की मांग की है।

- मां के साथ घर की छत पर सो रहा था
- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed