फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पेड़ से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत

पेड़ से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत

Fri, 25 Jan 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत
छिबरामऊ(कन्नौज )। कसावा चौकी क्षेत्र के भुइयन नगला व मेदेपुर गांव के बीच पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए।
विज्ञापन



क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर निवासी संजीव उर्फ संजू शर्मा (30) पुत्र रामप्रकाश अपने साथी टिंकू शर्मा (32) पुत्र मुन्नू शर्मा व राजवीर उर्फ टन्नी (36) पुत्र रामदास सविता के साथ सुबह जिला जेल में गांव के ही अंकुश से मिलाई करने गए थे। देर शाम लौटते समय भुइयन नगला व मेदेपुर गांव के बीच एक पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक बेरी के पेड़ से टकरा गई। हादसे में टिंकू शर्मा की मौके पर मौत हो गई। घायल संजू शर्मा व टन्नी सविता को सौ शैय्या अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने संजू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल टन्नी सविता को सैफई रेफर किया गया। परिजन उसे फर्रुखाबाद ले गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


ट्रक में घुसी बाइक, युवक गंभीर
दक्षिणी खुड़ावा गांव निवासी धर्मवीर (18) पुत्र लोकराम बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में यह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सौ शैय्या अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके से हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत
एक की हालत गंभीर, फर्रुखाबाद ले गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed