फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बाइक सवार बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे..

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे..

Wed, 24 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे..

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। शहर के ताजपुर रोड तिराहा के पास जीटी रोड किनारे बाइक सवार बदमाशों ने घर जा रही महिला को रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उससे जेवरात लूट लिए।

मोहल्ला सुभाषनगर निवासी गुड्डी देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वह पैतृक गांव कुंवरपुर करनौली गई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर वापस लौट रही थी। ताजपुर रोड तिराहा के पास गाड़ी से उतर कर पैदल घर की तरफ जा रही थी। जीटी रोड किनारे बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर जंजीर, कुंडल, पायल व एक अंगूठी लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश पश्चिमी बाईपास की तरफ भाग गए तब महिला ने शोर मचाया।
विज्ञापन


वारदात से महिला बदहवास हो गई। देर शाम तक सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि इस तरह की किसी भी घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवार बदमाशों ने महिला से जेवरात लूटे
-जीटी रोड पर किनारे दिनदहाड़े हुई वारदात
फोटो 23सीएचबीपी64 घटना की जानकारी देती पीड़िता गुड्डी देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed