फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three miscreants carried out two looted incidents

तीन बदमाशों ने लूट की दो वारदात को अंजाम दिया

Tue, 17 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants carried out two looted incidents
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सौरिख/ विशुनगढ़। जिले में बाइक सवार लुटेरों का आतंक व्याप्त है। सोमवार को एक घंटे के अंतराल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। सौरिख क्षेत्र में दौलताबाद के पास महिला से करीब 60 हजार के जेवर और विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में कुडऱा के पास दूसरे महिला से नगदी व जेवर लूट लिए। दोनों महिलाएं रिश्तेदारों के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है।


सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारी नगला निवासी सुघर सिंह पुत्र माधव सिंह की बेटी बीना यादव की ससुराल मैनपुरी जनपद के ग्राम दन्नाहार में है। सोमवार को सुघर बेटी को विदा कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे ग्राम दौलताबाद के पास बाइक से आए दिन बदमाशों ने तमंचे के बल पर सुघर की बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने बीना से जंजीर, कान के कुंडल, दो अंगूठी लूट ली और तमंचा लहराते हुए भाग गए। सौरिख थाने जाकर सुघर ने लूट की तहरीर दी। उन्होंने लूटे गए माल की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन



लूट की दूसरी वारदात शाम को करीब 6.30 बजे विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में कुडऱा मोड़ के पास हुई। यहां भी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। लूट का शिकार रेखा देवी पत्नी स्व. अवधेश कुमार जनपद मैनपुरी के ग्राम गनेशापुर की रहने वाली हैं। उनका मायका सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में है। देवर मोनू और पुत्रयतेंद्र कुमार के साथ रेखा बाइक से मायके जा रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे कुडऱा मोड़ पर सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर बाइक रुकवा ली। नकाबपोश बदमाशों ने रेखा से जंजीर, कुंडल, झुमकी और पर्स लूट लिया। पर्स में 20 हजार रुपये थे। लूट के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। रेखा ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुजीत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed