{"_id":"5cab8f68bdec2214107d1b77","slug":"21554747240-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी प्रधान व उसका साथी फरार घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी प्रधान व उसका साथी फरार घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। हत्या के मामले में वांछित चल रहे ग्राम बटेला के प्रधान व एक अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कुर्की पूर्व उद्घोषणा की कार्रवाई के बाद फरारी की कार्रवाई की है।
ग्राम बटेला में एक छात्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रधान अरुण पाल उर्फ जय सिंह व बादाम सिंह समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। काफी प्रयासों के बाद भी प्रधान व उसका साथी अभी तक न तो गिरफ्तार हुए, न ही उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ 26 फरवरी को कोर्ट से कुर्की की नोटिस आवास पर चस्पा कराकर मुनादी भी कराई थी। इसके बाद भी दोनों नामजद फरार चल रहे हैं। कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी अरुण पाल उर्फ जय सिंह व बादाम सिंह के खिलाफ फरारी घोषित करने की कार्रवाई की गई है।