फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   प्रेम प्रसंग में ईंट से कुचलकर टेंपो चालक की हत्या

प्रेम प्रसंग में ईंट से कुचलकर टेंपो चालक की हत्या

Tue, 23 Apr 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में ईंट से कुचलकर टेंपो चालक की हत्या
तिर्वा/कन्नौज। पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम-प्रसंग के चलते टेंपो चालक ने शादी कर ली। शादी के तीन दिन बाद महिला के पहले पति ने भाई के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



थाना ठठिया के पट्टी गांव निवासी विनोद बाथम (37) पुत्र चेतराम तिर्वा-ठठिया मार्ग पर टेंपो चलाता था। करीब पांच साल से पड़ोस में रहने वाले राजपाल की पत्नी पूनम देवी से उसके प्रेम-संबंध थे। इसकी जानकारी पर राजपाल ने चार दिन पूर्व पूनम देवी से मारपीट कर पांच बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद विनोद बाथम ने गांव में ही पूनम देवी से शादी कर ली। शादी के बाद से राजपाल और विनोद बाथम के बीच तनाव बढ़ गया। प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे भाई विनोद शराब पीकर घर लौटा था। शराब के नशे में वह राजपाल बाथम को गाली-गलौज करने लगा। इससे विनोद और राजपाल के बीच मारपीट होने लगी। किसी तरह लोगों ने मामले को शांत करा दिया। रात करीब 11 बजे जब विनोद किसी काम से घर से बाहर निकला, तभी राजपाल ने अपने भाई राजबहादुर के साथ विनोद बाथम पर हमला कर दिया। ईंट से कुचल कर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर छानबीन कर खून से सनी एक ईंट बरामद की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने राजपाल और राजबहादुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में विवाहिता से शादी करने में हत्या को अंजाम दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर छोड़कर जाने की विनोद ने की थी तैयारी
प्रेम-प्रसंग के बाद पड़ोस में रहने वाली महिला से शादी करने के बाद से टेंपो चालक का महिला के पहले पति से तनाव बढ़ गया था। शादी से नाखुश टेंपो चालक के परिजनों ने भी उसे बेदखल करने की धमकी दी थी। इससे टेंपो चालक ने दूसरे शहर में रहने का फैसला लिया था। इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

टेंपो चालक विनोद बाथम की पहले पड़ोसी राजपाल बाथम से गहरी दोस्ती थी। पास में घर होने के कारण अक्सर आना-जाना लगा रहता था। यहीं कारण था कि राजपाल की पत्नी पूनम देवी से विनोद बाथम के प्रेम-संबंध हो गए। दोनों के बीच प्रेम इतना गहरा था कि विनोद ने शादी नहीं की थी। राजपाल को जब पत्नी और विनोद के बीच प्रेम-संबंधों की जानकारी हुई तो दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हुई थी। 18 अप्रैल को राजपाल ने विनोद को पत्नी पूनम देवी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे राजपाल ने पूनम देवी को पीट कर पांच बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। तभी विनोद ने पूनम का हाथ थामते हुए गांव में शादी कर ली थी। इस शादी से विनोद के परिजन खिलाफ थे। उसके परिजनों ने उसे घर से चले जाने की बात कही थी। रविवार को प्रमोद ने बाजार से खरीदारी की थी। उसने भाई प्रमोद को बताया था कि सोमवार को वह पूनम और बच्चों को लेकर किसी दूसरे शहर में रहने चला जाएगा। रविवार रात राजपाल ने भाई राजबहादुर के साथ हत्या कर दी। वहीं पूरे मामले में पूनम देवी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।


प्रेम प्रसंग में ईंट से कुचलकर टेंपो चालक की हत्या
पांच बच्चों की मां से तीन दिन पूर्व टेंपो चालक ने की थी शादी
पुलिस ने महिला के पहले पति समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed