{"_id":"5c27bd9abdec2256ec3d030b","slug":"201546108314-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन कंपनी पर फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनलाइन कंपनी पर फर्जीवाड़े का आरोप
विज्ञापन
कन्नौज। सरायमीरा तिर्वा रोड निवासी प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि 29 नवंबर को उसने एक आनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के जरिए सोनी कैमरा मंगाया था। कैमरा मिलने पर उसने 17 हजार रुपये का भुगतान किया था। कुछ दिन बाद कैमरा खराब निकलने पर उसने वापस कर दिया और दूसरा कैमरा मंगा लिया। इस कैमरे का 24 हजार 500 रुपये का उसने भुगतान किया। वापस किए कैमरे के जब पैसे उसने रिफंड करने को कहा तो कंपनी ने एक हफ्ते में पैसा देने की बात कही। बाद में जब उसने कंपनी में बात की तो बताया कि उसे 17 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। ट्रैकिंग आईडी के जरिए जब उसने चेक किया तो पता चला कि उसके स्थान पर कंपनी ने किसी और को पैसों का भुगतान कर दिया है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रभात ने एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी को पूरे मामले की जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एएसपी ने सदर कोतवाल को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।