{"_id":"59c69fa54f1c1bb1688b668e","slug":"201506189221-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से टकराई बाइक, मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ से टकराई बाइक, मां की मौत, बेटा घायल
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर सांड़ से बाइक टकरा जाने से मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को तिर्वा पीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
पीएचसी जनखत, ठठिया में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत अजयपाल (35) पुत्र हरिओम निवासी मदारीपुर, इंदरगढ़ शनिवार रात करीब आठ बजे अपनी मां सावित्री देवी (60) को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था। तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर नंदपुर गांव के सामने बाइक सांड़ से टकरा गई। टक्कर होते ही मां-बेटे दूर जा गिरे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को गंभीर हालत में तिर्वा पीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। अजय पाल की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।
सांड़ से टकराई बाइक, मां की मौत, बेटा घायल
- तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर रात करीब आठ बजे हुआ हादसा
- घायल फार्मासिस्ट को मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती