{"_id":"5cc8953dbdec22072e6f68d9","slug":"191556649277-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत में आनरकिलिंग की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती की मौत में आनरकिलिंग की आशंका
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास झाड़ियों में मिली युवती की लाश के मामले में नया मोड़ आ गया। जांच में ऑनर किलिंग के संकेत मिले हैं। इससे अब पुलिस अधिकारियों ने मृतका के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की है।
गुरसहायगंज कस्बे की एक 24 वर्षीय युवती की 25 अप्रैल को रसूलपुर-पलटीपुरवा गांव के पास खड़े बबूल के पेड़ों की झाड़ियों में लाश मिली थी। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका के आधार पर जांच शुरू की थी। मृतका की पहचान के बाद शुरू हुई जांच में मिले सबूतों के बाद पुलिस अब मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस का मानना है कि युवती के गायब होने के बाद दूसरे दिन ही लाश बरामद हो गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से नहीं की थी। दो दिन बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच कर शिनाख्त की थी। इससे पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका जाहिर की है। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि ऑनर किलिंग और हत्या के आधार पर जांच चल रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।