{"_id":"5c6afafbbdec2209fa31eae8","slug":"191550514939-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरगावां (कन्नौज)। कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर हुआ। पुलिस ने एंबुलेंस के लिए फोन किया तो डीजल न होने की बात कहकर मना कर दिया गया। पुलिस ने अपने वाहन से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
जलालाबाद के खुदलापुर गांव निवासी अजय पाल (35) पुत्र मंगीलाल अपने साथी सोनू (21) पुत्र सत्यप्रकाश के साथ एटीएम से पैसा निकालने गुरसहायगंज जा रहे थे। जीटी रोड पर सफियापुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन की तरफ लगी लोहे की रेलिंग में फंस गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब तक अजयपाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। चालक ने गाड़ी में डीजल न होने की बात कहकर आने में असमर्थता जता दी। पुलिस ने सोनू को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि डीजल न होने के कारण एंबुलेंस मौके पर नहीं आ सकी। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। कार चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
साथी घायल, एटीएम से पैसा निकालने जा रहा था युवक, जीटी रोड पर हुआ हादसा, हादसे के बाद रेलिंग में जा घुसी कार, बाल-बाल बचे कार सवार