फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दसवीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दी

दसवीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दी

Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मानीमऊ। तिर्वा कोंचिंग पढ़ने के लिए निकली उमर्दा की छात्रा ने मंगलवार को मानीमऊ में मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। किताब में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने पिता को सूचना दी। पुलिस खुदकुशी का कारण जानने की कोशिश कर रही है।

उमर्दा निवासी विनोद सक्सेना की मिठाई की दुकान है। उनकी बेटी काजल (16) तिर्वा के एक कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने तिर्वा जाने को घर से निकली थी। कोचिंग न कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुंच गई, वहां से रेलवे ट्रैक किनारे से कानपुर की जाने लगी। इसी बीच कानपुर की ओर मालगाड़ी आ गई।
विज्ञापन


मानीमऊ में हरदोई मोड़ के सामने छात्रा पटरी पर आ गई और ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका झोला मालगाड़ी के इंजन में फंस गया। थोड़ी दूर जाने के बाद चालक ने गाड़ी को रोककर झोला निकला। मौके पर पहुंचे मानीमऊ चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने किताब में लिखे मोबाइल नंबर पर विनोद सक्सेना को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद ने कहा कि आत्महत्या की, इसकी जानकारी नहीं है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि छात्रा रेलवे ट्रैक के किनारे चल रही थी। मालगाड़ी का हार्न सुनते ही वह रेलवे ट्रैक पर पैदल चलने लगी। मालगाड़ी के नजदीक आते ही उसने आंखे बंद कर ली और दोनों हाथों से कान बंद कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दसवीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दी
तिर्वा में कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी उमर्दा की काजल
क्रासर
मानीमऊ में हरदोई मोड़ के पास की खुदकुशी
फोटो 20- छात्रा का शव देखती भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed