फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फर्रुखाबाद के युवक से बैंक के बाहर टप्पेबाजी

फर्रुखाबाद के युवक से बैंक के बाहर टप्पेबाजी

Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के युवक से बैंक के बाहर टप्पेबाजी

विज्ञापन
कन्नौज। साले के खाते में पैसा जमा करने यूनियन बैंक पहुंचे युवक से दो शातिर युवकों ने टप्पेबाजी कर दी। बातों में उलझा कर 15 हजार की नगदी लेकर आरोपी उसे कागजों की गड्डी थमा कर चलते बने।


फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के गांव बरना खुर्द निवासी अमित कुमार पुत्र नीलम सिंह हरियाणा में नौकरी करता र्है। शनिवार को वह अपने साले दीपक कुमार के खाते में 15 हजार रुपये जमा करने के लिए शहर की यूनियन बैंक सरायमीरा-कन्नौज मार्ग आया था। बैंक के अंदर दो युवकों ने उससे बिड्राल भरने का अनुरोध किया। विदड्राल फार्म भरने के दौरान टप्पेबाजों ने उसे बातों में उलझा लिया और पैसों का लालच देकर पुलिस लाइन मोड़ तक ले गए। यहां दोनों टप्पेबाजों ने अमित से 15 हजार रुपये ले लिए और कपड़े में बंधे कागज की गड्डी थमा दी। इसके बाद दोनों भाग निकले। टप्पेबाजी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी के बाद सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाल एके सिंह यूनियन बैंक पहुंचे। यहां सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पीड़ित से पूछताछ की। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। फिलहाल टप्पेबाजों की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



उधर, बैंक खातों से आनलाइन नगदी उड़ाने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने कानपुर नगर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के इंद्रानगर में रहने वाले पंकज त्रिपाठी पुत्र सुरेश को बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक लोगों को फोन कर एटीएम का पिन कोड और ओटीपी नंबर पता कर आनलाइन खातों से नगदी उड़ा देता था। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को आरोपी ने तिर्वा कोतवाली के छोछापुर गांव निवासी अनूप कुमार के खाते से 49 हजार की नगदी पार कर दी। इससे पुलिस उसे तलाश रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फर्रुखाबाद के युवक से बैंक के बाहर टप्पेबाजी
क्रासर
साले के खाते में 15 हजार जमा करने यूनियन बैंक आया था
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 23- टप्पेबाजी का शिकार अमित से पूछताछ करते सीओ और कोतवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed