फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   19 days after marriage, hanging

शादी के 19 दिन बाद लगा ली फांसी

Tue, 25 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 25 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
19 days after marriage, hanging
demo pic - फोटो : अमर उजाला

थानाक्षेत्र के त्योर में महिला ने शादी के 19 दिन बाद किसी बात से क्षुब्ध होकर छत के कुंडे से साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। एसडीएम व तहसीलदार के न पहुंचने पर दरोगा ने शव उतारने से मना कर दिया। शाम करीब साढ़े सात बजे नायब तहसीलदार ने गांव पहुंचकर शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके पक्ष ने आत्महत्या के लिए उकसाने या हत्या कर शव टांगने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है।

विज्ञापन


त्योर गांव निवासी शंकर लाल पुत्र सुखवासीलाल ने बताया कि उसकी पहली पत्नी मंजू (25) की मौत के बाद पुत्र निखिल की परवरिश के लिए जनपद एटा के आयना निवासी रिश्ते में चचेरी साली मालती (22) पुत्री सुरेंद्र सिंह के साथ पांच अप्रैल 2017 को दूसरी शादी की थी। अभी चौथी भी नहीं गई थी। मंगलवार को घर के सभी लोग खेतों पर गेहूं की कटाई कर रहे थे। मालती ने कमरा बंद कर मेज के सहारे छत के कुंडे से फांसी लगा ली। शाम तीन बजे जब खेतों से ससुरालीजन घर पहुंचे तो कमरे के अंदर शव फंदे से लटका देखा। पुलिस व मायकेपक्ष को सूचना दी। वहीं, मायके पक्ष से पहुंचे पिता सुरेंद्र व भाई जितेंद्र ने आरोप लगाया कि या तो मालती को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है, या फिर हत्या कर शव टांग दिया है।
विज्ञापन


उधर, सूचना के करीब साढ़े चार घंटे बाद नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने पहुंचकर शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तालग्राम थानाध्यक्ष तारिक खान बताया कि पति की ओर से फोन पर सूचना मिली है। मायके पक्ष के लोगों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed