{"_id":"5c3639b2bdec2256c822bf38","slug":"181547057586-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप स्वामी से लूट में एक नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप स्वामी से लूट में एक नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। मंगलवार की देर रात तालग्राम रोड पर नथा नगला के पास बाइक सवार पंप स्वामी से बोलेरो सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। इस मामले में घायल पंप स्वामी ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए अज्ञात बोलेरो चालक व उसके एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हाथिन गांव निवासी प्रदीप सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह ने कसावा क्षेत्र के ग्राम मेदेपुर निवासी संदीप कुमार उर्फ लल्ला सिंह पुत्र अमर सिंह सहित बोलेरो के अज्ञात चालक व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मंगलवार की देर शाम पंप से अपने गांव लौट रहा था।
जब वह तालग्राम रोड पर नथा नगला गांव के पास पहुंचा, तभी बोलेरो ने उसकी बाइक में कट मार दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गया। इस बीच उसके झोले में रखे दो लाख रुपये संदीप कुमार उर्फ लल्लाबाबू ने निकाल लिए और बोलेरो से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
व्यापारी से लूट में एक नामजद
क्रासर
मंगलवार रात पेट्रोल पंप से घर लौटते समय हुई थी लूट