फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   तिर्वा पुलिस ने शातिर बदमाश दबोचा

तिर्वा पुलिस ने शातिर बदमाश दबोचा

Mon, 26 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा पुलिस ने शातिर बदमाश दबोचा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को दबोचा लेकिन उसके तीन साथी भाग निकले। बदमाश को पकड़ने में थाने का जीप चालक व होमगार्ड नाले में गिरने से चोटिल हो गए।

तिर्वा के ठठिया चौराहे पर रविवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने बाइक से दो बाइक पर बदमाश लूट के इरादे से घूमने की सूचना दी। कुछ देर में दो बाइक पर चार युवक निकले। रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने होमगार्ड को धक्का देकर बाइकें भगा दी। पुलिस ने जीप से उनका पीछा किया। डीएन कालेज के आगे एक बाइक फिसलने से दो बदमाश गिर गए।
विज्ञापन


जीप चालक राघवेंद्र सिंंह और होमगार्ड संजय ने एक बदमाश को दबोच लिया लेकिन गुत्थम गुत्था होने से दोनों नाले में गिरकर चोटिल हो गए। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि तीन बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। दबोचा गया बदमाश शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिर्वा पुलिस ने शातिर बदमाश दबोचा
बदमाश के तीन साथी भाग निकले, जीप चालक, होमगार्ड चोटिल
फोटो 25 केएनजेपी 23-युवक को पकड़ने के लिए पिस्टल निकालते कोतवाल आमोद कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed