{"_id":"5b5e04aa4f1c1b66428b4afb","slug":"171532888234-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, सात घायल
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्ऱित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को यूपी डायल पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां से वह रेफर कर दिए गए। अगौस गांव के पास लोडर पलटने से तीन लोग घायल हो गए।
रविवार को थाना ठठिया के बलनापुर गांव के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से आगरा जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार रायबरेली के आनंद नगर निवासी प्रियंका पति शिखर श्रीवास्तव, प्रखर पुत्र प्रवीन श्रीवास्तव, रवी पुत्र वीरेद्र श्रीवास्तव, प्रवीन पुत्र रामशंकर, आराध्य व अर्चित घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी डायल पुलिस ने प्रियंका, प्रखर व रवी की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। प्रियंका श्रीवास्तव का आगरा में एलटी का पेपर था। अपने परिवार के साथ लखनऊ से आगरा जा रही थी।
इसी तरह अनियंत्रित लोडर पलटने से तीन लोग घायल हो गए। तिर्वा से इंदरगढ़ की ओर जा रहा लोडर बेकाबू होकर अगौस गांव के समीप पलट गया। लोडर पर बैठकर इंदरगढ़ जा रहे बरियामऊ गांव निवासी दिनेश पुत्र ओमप्रकाश, थाना ठठिया के जोतपुर्वा गांव निवासी हरभान पुत्र कामता प्रसाद व मैनपुरी जनपद के चतुरीपुर गांव निवासी शबमन पुत्री राजीव घायल हो गए। घायलों को सड़क पर देख ग्रामीणों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, सात घायल
अगौस गांव में लोडर पलटने से तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो