फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 31 Mar 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
कन्नौज/नजरापुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदौली में रहने वाले प्रदीप (25) पुत्र ब्रजभान की बहन तिर्वा कोतवाली के गांव भुगैतापुर में रहती हैं। शनिवार शाम वह गांव के ही अपने 30 वर्षीय दोस्त दिनेश के साथ बहन के घर आया था। बहन से मिलने के बाद साढ़े नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मुरैया रोड पर भुगैतापुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे की सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाल टीपी वर्मा मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। कोतवाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन



ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
दोस्त के साथ बहन से मिलकर घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए युवक, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मुरैया रोड पर भुगैतापुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed